एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

IPL 2026: फाइनल में RCB की धमाकेदार एंट्री पर क्या बोले कप्तान पाटीदार? हार के बाद गिल ने गिनाईं GT की गलतियां

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 May 2026 10:17 AM IST

सार

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में नाबाद 93 रन की विस्फोटक पारी खेली और जीत का श्रेय टीम की आक्रामक मानसिकता को दिया। दूसरी ओर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने हार के बाद खराब फील्डिंग और दबाव में हुई गलतियों को टीम की हार की बड़ी वजह बताया।
विज्ञापन
1 of 4
रजत पाटीदार और शुभमन गिल - फोटो : IANS

Next Article

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने पांच विकेट पर रिकॉर्ड 254 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 162 रन पर ढेर हो गई। आरसीबी की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान रजत पाटीदार रहे, जिन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर और देवदत्त पडिक्कल ने भी तेज बल्लेबाजी कर गुजरात के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
विज्ञापन

2 of 4
आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : IANS
'शुरुआत से ही आक्रामक सोच थी'
मैच के बाद पाटीदार ने टीम की मानसिकता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए शानदार मैच रहा। बल्लेबाजों ने जिस तरह दबदबा बनाया और हर खिलाड़ी ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, वह शानदार था।' उन्होंने आगे कहा, 'जरूरी यह था कि हमारे हावभाव और खेलने के तरीके से सामने वाली टीम को लगे कि हम उन पर हावी होने आए हैं। हर बल्लेबाज में वही आत्मविश्वास और इरादा दिखा।' पाटीदार ने बताया कि टीम मीटिंग में पहले ही तय किया गया था कि बड़े मुकाबले में आक्रामक मानसिकता बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा, 'यह क्वालिफायर-1 जैसा बड़ा मैच था और जिस तरह हमने खेल पर नियंत्रण रखा, वह बेहद संतोषजनक रहा।'
विज्ञापन

3 of 4
आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : IANS
गुजरात की खराब फील्डिंग बनी हार की वजह
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने हार के बाद माना कि टीम की फील्डिंग उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हमारी फील्डिंग अच्छी थी। हमने कुछ कैच छोड़े और हमारी ग्राउंड फील्डिंग भी संतोषजनक नहीं थी।' गुजरात ने मैच के दौरान कई अहम मौके गंवाए, जिसका फायदा पाटीदार ने पूरी तरह उठाया। मिसफील्डिंग और नो-बॉल ने भी आरसीबी के स्कोर को विशाल बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। गिल ने कहा, 'यह उन मैचों में से एक है, जिसे हम भूलकर नए सिरे से शुरुआत करना चाहेंगे।'
विज्ञापन

4 of 4
आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : IANS
पावरप्ले में बिखर गई गुजरात
255 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही लगातार विकेट गंवा दिए। गिल खुद सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि Rahul Tewatia ने 43 गेंदों में 68 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके। गिल ने माना कि अगर टीम को अच्छी शुरुआत मिलती तो मुकाबला अलग हो सकता था। उन्होंने कहा, 'इस तरह के मैदान पर अगर हमारा पावरप्ले अच्छा होता, तो विकेट को देखते हुए कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता था।'

अब फाइनल पर आरसीबी की नजर
आरसीबी अब लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में उतरेगी और टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है। वहीं गुजरात टाइटंस को अब अगले नॉकआउट मुकाबले में जीत हासिल कर फाइनल की उम्मीदें जिंदा रखनी होंगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें