माता वैष्णों देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अक्सर रेलवे रिजर्वेेशन के लिए परेशान होना पड़ता है। ऐसे में रेलवे ने एक बड़ी घोषणा की है जिससे माता के दर्शन के लिए आने वाले लोगों को रिजर्वेशन की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 5
रेलमंत्री सुरेश प्रभु
इस क्रम में रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। रेलवे के इस एलान का सबसे ज्यादा फायदा उन यात्रियों को होगा जो कि उत्तर प्रदेश, पंजाब से आते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
begumpura express
- फोटो : FILE PHOTO
कोहरे के कारण सप्ताह में चार दिन रद्द की गई बेगमपुरा एक्सप्रेस को रेलवे ने दैनिक सेवा के लिए बहाल कर दिया है। 30 जनवरी से बेगमपुरा एक्सप्रेस हर रोज चलेगी। इसके चलने के बाद यात्रियों को अब परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब यात्रियों को तीन अन्य ट्रेनों के बहाल किए जाने का इंतजार भी है।
4 of 5
रेलवे
- फोटो : demo pic
करीब डेढ़ महीने के बाद बेगमपुरा एक्सप्रेस के बहाल होने पर यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। कोहरे के कारण प्रभावित रेल यातायात को दुरुस्त करने के लिए रेलवे ने 16 दिसंबर से बेगमपुरा सहित चार ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया था। इन चार ट्रेनों में बेगमपुरा एक्सप्रेस ही एकमात्र दैनिक ट्रेन थी, जबकि बाकी की सप्ताह में एक दिन चलने वाली ट्रेनें थी।
जब यात्रियाें को ज्यादा परेशानी हुई तो रेलवे ने 25 दिसंबर से बेगमपुरा को सप्ताह में तीन दिन चलाने का एलान किया और चार दिन बेगमपुरा को रद्द रखा। 15 जनवरी से बेगमपुरा को दैनिक सेवा के लिए बहाल करना था, लेकिन इसकी अवधि फरवरी तक बढ़ा दी गई, जिसके कारण हजारों यात्रियों को अपनी टिकटों को रद्द करना पड़ा। शनिवार को रेलवे ने बेगमपुरा एक्सप्रेस को 30 जनवरी से हर रोज चलाने का एलान कर दिया है। 30 जनवरी को बेगमपुरा जम्मू से बनारस के लिए रवाना होगी।