गर्मी का कहर इतना बढ़ गया है कि ये महिला एक नहीं बल्कि अपने दोनों ही हाथों में आइस्क्रीम थामे है। इन्हे जरूर लगा होगा कि अब दो आइस्क्रीम ही गर्मी को छूमंतर कर पाएगी।
एक से नहीं दो से दूर हो जाएगी ये गर्मी? आप ही बताइए
जून शुरू होने के साथ ही गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शहरवासी अपनी गर्मी भगाने के लिए आइस्क्रीम का ही सहारा ले रहे हैं।
एक से नहीं दो से दूर हो जाएगी ये गर्मी? आप ही बताइए
जून शुरू होने के साथ ही तपन शबाब की ओर बढ़ी है, लेकिन अब ये तपन और तेजी दिखाएगी। उमस भरी चिलचिलाती गर्मी के साथ ही तपन लोगों को बहाल करेगी।
एक से नहीं दो से दूर हो जाएगी ये गर्मी? आप ही बताइए
घाघ की लोक कहावत ‘तपै मृगशिरा बिलखै चार बन बालक और भैंस उखार...’ के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र से ही तपंता का दौर शुरू हो जाता है। इस दौर में आसमान से बरसती आग की तपन लोगों का गर्मी से जीना दूभर करती है।
एक से नहीं दो से दूर हो जाएगी ये गर्मी? आप ही बताइए
सुबह से तपा रही आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने दोपहर होते-होते शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसार दिया। दिन का अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी 43 डिग्री के ऊपर रहा।
एक से नहीं दो से दूर हो जाएगी ये गर्मी? आप ही बताइए
कल का ये तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 43.5 डिग्री दर्ज हुआ। दिन का न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 26 डिग्री दर्ज किया गया।
एक से नहीं दो से दूर हो जाएगी ये गर्मी? आप ही बताइए
साफ आसमान से चटख होती धूप ने दोपहर में अंगारे बरसाए तो सड़कों पर दिखे लोग चिलचिलाती धूप में झुलसे।
एक से नहीं दो से दूर हो जाएगी ये गर्मी? आप ही बताइए
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने रविवार शाम को बताया कि फिलहाल प्रचंड गर्मी से अभी राहत के आसार नहीं है। ड्राई वेदर कंडीशन एक्टिव होने के चलते पछुआ हवा से पारा चढ़ रहा है, तपन बढ़ी है। पारा यूं ही तेवर दिखाता रहेगा।