एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नशा तस्करों ने पुलिस पर गोलियां दागीं

Amritsar Updated Wed, 03 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अमृतसर। स्थानीय ढैपई रोड पर कार सवार नशा तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की। सीआईए स्टाफ ने इनमें से दो युवकों को काबू कर लिया जबकि दो लोग भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार युवकों के पास से एक 315 बोर की राइफल, दो पिस्टल, एक स्प्रिंग फील्ड राइफल और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए पुलिस के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ढैपई रोड पर नाकाबंदी की थी। शक के आधार पर कार (एसआर 99 एम वाई 2491)को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उसमें बैठे लोगों ने कार भगाने की कोशिश की। पुलिस ने कार का पीछा किया। ढैपई रोड स्थित रेलवे फाटक पर कार सवारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भागते समय दो लोगों को दबोच लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान रणजीत सिंह राणा और जगरूप सिंह के रूप में हुई है। जबकि फरार होने वाले व्यक्तियों के नाम बिल्ला और भट्टी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही थी।
डीसीपी अमृतसर कौस्तुभ शर्मा ने चारों युवक अमृतसर के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। चारों नशा का कारोबार भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें