एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला को घर में बंधक बनाकर लूटा

Bathinda Updated Sat, 24 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाजाखाना(फरीदकोट)। गांव लंभवाली स्थित एक घर में शुक्रवार को दिनदहाडे महिला को बंधक बनाकर कीमती सामान लूटे जाने का मामला सामने आया है। घायल महिला सुखप्रीत कौर(40) पत्नी गुरमीत सिंह को बेहोशी की हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महिला घर में अकेली थी। इस दौरान घर में घुसे अज्ञात लोगों ने महिला को चारपाई से बांध दिया। इसके बाद वह घर से कीमती सामान चोरी करके चले गए। दोपहर करीब 2 बजे जब सुखप्रीत कौर के बच्चे स्कूल से लौटे तो उन्होंने अपनी मां को चारपाई से बंधा देखकर शोर मचाया। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया । थाना बाजाखाना पुलिस के अनुसार महिला के बेहोश होने की वजह से उसका कोई बयान दर्ज नहीं किया जा सका है जिसके चलते घर से गायब हुए सामान की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें