कोटकपूरा (फरीदकोट)। भारत विकास परिषद की तरफ से शुक्रवार को जलालेआना रोड के सरकारी स्कूल में चल रहे अपने सिलाई सेंटर में ट्रेनिंग ले चुकी छात्राओं को प्रमाण पत्र बांटे गए। भाविप की मुख्य शाखा अध्यक्ष हरीष मित्तल की अध्यक्षता में हुए समारोह में जोनल सचिव जयपाल गर्ग, प्रिंसिपल नानक चंद और पूर्व पाषर्द मनोहर लाल ने विशेष रूप से भाग लिया। समारोह में सिलाई सेंटर अध्यापिका ऊषा चावला की अगुवाई में ट्रेनिंग पूरी करने वाली सभी छात्राओं और महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम कुमार गर्ग, शिवा जी शाखा के अध्यक्ष परमानंद भारतीया, स्वामी विवेकानंद शाखा अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, वरिन्द्र कटारिया, पाखर सिंह, संदीप अरोड़ा, हर्ष अरोड़ा, महावीर प्रसाद सिंगला, बलदेव कटारिया, उमेश तिवारी, बलविंदर शर्मा और चिरंजी लाल चावला हाजिर हुए।