एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मेजर की पत्नी ने की आत्महत्या

Mohali Updated Tue, 26 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जीरकपुर। स्थानीय शिवालिक विहार कालोनी में महेंद्रगढ़ (नारनौल, हरियाणा) निवासी मेजर की पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह इन दिनों अपने माता पिता के घर जीरकपुर आई हुई थी। विवाहिता के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देते हुए थाना मुखी तरलोचन सिंह बताया कि गीतू वैष्णव का विवाह करीब एक साल पहले महेंद्रगढ़ (नारनौल, हरियाणा) निवासी मेजर दीपक वैष्णव के साथ हुआ था। इन दिनों मेजर दीपक वैष्णव दो महीने की छुट्टियों में घर आया हुआ था। कुछ दिनों पहले ही वह गीतू को उसके मायके जीरकपुर लाया था। सोमवार वह करीब 11 बजे दीपक अपने किसी मित्र से मिलने बाहर गया था। करीब ढाई बजे जब वह खाना खाने लगे तो मृतका के पिता जगदीश चंदर ने उसे खाना खाने को कहा। इस पर गीतू कपडे़ बदलने के लिए दूसरे कमरे में चली गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जगदीश चंदर ने अपने बेटे की मदद से दरवाजा तोड़ा तो गीतू ने फंदे से लटकर रही थी। थाना मुखी ने बताया कि नवविवाहिता के आत्महत्या करने के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें