एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आठ युवाओं को शहीद भगत सिंह अवार्ड

Mohali Updated Fri, 29 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहाली। फेज-6 स्थित शिवालिक पब्लिक स्कूल में वीरवार को राज्य सरकार की तरफ से आठ युवाओं को शहीद-ए-आजम भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए प्रत्येक युवा को मेडल, प्रशंसा पत्र व 20 हजार रुपये नकद राशि दी गई। समारोह में मुख्य मेहमान एनके शर्मा थे। सम्मानित होने वाले युवाओं में जग्गा सिंह मानसा, मनदीप कौर रोपड़, रेनू व अमनदीप सिंह मानसा, खुशमीत कौर बैंस लुधियाना, गुरकरण सिंह फरीदकोट, मनिंदरपाल सिंह मोहाली व जिंदप्रीत कौर बठिंडा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनके शर्मा ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को युवा ही खत्म कर सकते हैं। वहीं जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर चमन लाल ने शहीद भगत सिंह के जीवन से जुड़ी चीजों पर प्रकाश डाला। विभाग के डॉयरेक्टर एचपाल सिंह ने सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों बारे में जानकारी दी। इस दौरान युवक विकास बोर्ड पंजाब के पूर्व चेयरमैन गुरप्रीत सिंह राजू भी हाजिर थे। कार्यक्रम के दौरान खूनदान कैंप भी लगाया गया। वहीं, स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित लेख मुकाबले में मानसा की मनदीप ने पहला और रोपड़ की जूही ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि गुरलीन कौर को तीसरा स्थान से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें