एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो फेजों में सीवरेज जाम, लोग हुए परेशान

Mohali Updated Fri, 23 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोहाली। शहर के दो फेजों के सैकड़ों परिवार वीरवार को उस समय परेशानी में आ गए। जब इन फेजों की सीवरेज लाइन जाम हो गई। साथ ही सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहना शुरू हो गया। जिससे गंदी बदबू उठ रही थी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मशीन लगाकर सीवरेज की लाइन को साफ किया गया है। लाइन साफ होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सबसे ज्यादा समस्या फेज-3 इंडस्ट्रियल एरिया में आई। यहां पर करीब दो दिन से सीवरेज जाम था। इस कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा था। लोगों को आने जाने में भी काफी परेशानी आ रही थी। इलाके में बीमारी फैलने का डर भी पैदा हो गया था।
सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मशीन लगाकर लाइन की सफाई कराई गई। इसके बाद टीम फेज-5 स्थित हरि मंदिर में पहुंची। एचई क्वार्टरों में गत कई दिनों से लाइन जाम होने की स्थिति बनी हुई थी। टीम द्वारा यहां मेन होल खोलकर लाइन साफ की गई। इस दौरान मौके पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि सीवरेज लाइन में लोग लिफाफे व अन्य चीजे फेंक देते हैं। जिससे लाइन जाम होने की स्थिति बन रही है। दूसरी तरफ आउट फाल सीवरेज लाइन की मरम्मत का काम पीसीएल चौक पर पहुंच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी यह काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें