एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कनाडा भेजने को ठगे 20 लाख

Pathankot Updated Thu, 25 Apr 2013 02:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पठानकोट। सदर पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 20 लाख की ठगी करने के आरोप में जीरकपुर के एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला के गांव कौंतरपुर निवासी पवन कुमार ने शिकायत में बताया कि राजस्थान के श्रीगंगानगर जिला के अनूपगढ़ थाना के अंतर्गत आते गांव चक्क निवासी सुखवंत सिंह बाबा चंडीगढ़ के पास जीरकपुर में एक फ्लैट में रहता है और ट्रेवल एजेंट है जोकि लंबे समय से उसका परिचित भी था। उसने बताया कि सुखवंत सिंह ने उसके भाइयों को कनाडा भेजने का झांसा उसे दिया और जहां पर उसे नौकरी दिलाने का सब्जबाग दिखाया गया।
उनके बीच सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ है। उसने बताया कि 6.09 लाख रुपया सुखवंत सिंह को बतौर पेशगी जमा कराया था, जबकि बाकी 14 लाख रुपया तय समय के मुताबिक 20 मार्च 2013 को उसे अपने दोनों भाइयों योध सिंह और बोध सिंह और गांववासी बलवान सिंह के सामने दिया था। लेकिन, सुखवंत उसके भाइयों के कनाडा भी नहीं भेजा। उसने बताया कि पैसे वापस मांगने पर पहले टाल मटोल भरा रवैया अपनाया, लेकिन बाद में पैसे वापस लौटाने से मना कर दिया और धमकियां देना शुरू कर दिया। शिकायत की जांच के आधार पर सदर पुलिस थाना में सुखवंत सिंह बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में सदर के एसएचओ ललित कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने दबिश देना शुरू कर दिया है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट।
मिट्टी खोदने और पेड़ काटने पर तीन नामजद
पठानकोट। धार कलां पुलिस ने चोरी से जमीन से मिट्टी खोदने और पेड़ काटने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस संबंध में धारीवाल निवासी तरसेम कुमार ने शिकायत की थी कि उसकी गांव हड़ा टीका ढांगू सराय में जमीन है। उसने आरोप लगाया कि गांव ढांगू सराय के रछपाल सिंह, सुरेश पठानिया और गांव जीतवाल निवासी बलबीर सिंह ने चोरी से मिट्टी खोद ली है और पेड़ भी काट लिए हैं। शिकायत की डीएसपी (हेडक्वार्टर) रणजीत सिंह की ओर से की जांच के आधार पर उपरोक्त तीनों के खिलाफ पुलिस थाना धार कलां में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें