एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश

Patiala Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राजपुरा। सिटी पुलिस ने लूट खसूट करने, जाली करंसी और जाली आरसी तैयार करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर चार लुटेरों को काबू किया। उनके पास से पांच लाख की जाली करेंसी, चोरी व लूट के कई वाहन, 85 कैरेट प्लास्टिक और दो दर्जन वाहनों की जाली आरसी, जाली मोहरें, प्रिंटर और जाली करेंसी तैयार करने की सामग्री आदि बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने रेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सिटी थाना प्रभारी विक्रमजीत सिंह बराड़ ने पुलिस पार्टी के साथ पटियाला रोड लिबर्टी चौक पर नाका लगा कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पटियाला की तरफ से आ रही कार के चालक से गाड़ी के दस्तावेज मांगे तो अशोक कुमार उर्फ मना, उसका बेटा राकेश कुमार उर्फ काली निवासी गंाव फल्लियां वाला जलालाबाद फिरोजपुर, वरुण शर्मा निवासी गली मंगत सिंह अमृतसर ने जाली दस्तावेज पकड़ा दिए। इसके बाद पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने माना कि कार चोरी की है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूट और चोरी के कई वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने उनके एक अन्य साथी सर्वजीत सिंह उर्फ साथी निवासी गंाव काहलोवाल अमृतसर क ो भी गिरफ्तार कर लिया।
बाक्स-------------------
जाली आरसी और जाली करेंसी करते थे तैयार
आरोपियों ने माना कि वह जाली मोहरें तैयार कर जाली आरसी व जाली करेंसी नोट भी प्रिंटिंग मशीन के जरिए तैयार करते थे। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर कई थानों में मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से और भी कई अहम सुराग मिलने की संभावना है उन्होंने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों पर धारा 382, 379, 411, 412,420,467,468,471,473, 489, 120 बी आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाक्स------------------------
यहां से लूटी गाड़ियां
तरनतारन के गंाव खंबे डोगरा से सब्जी से लदी महिंद्रा पिक-अप, जीरकपुर रोड पर फीड लदी महिंद्रा पिक-अप, बठिंडा -बरनाला रोड पर किन्नूओं से भरी महिंद्रा पिकअप
बाक्स--------------------
चोरी के वाहन
बठिंडा से वेरना कार, सिरसा से छोटा हाथी, तरनतारन, अमृतसर, जलालाबाद, जगरांव, कपूरथला, बरनाला, फिरोजपुर, मोगा, मुक्तसर, तपामंडी व हरियाणा के सिरसा से कार, ट्रक व मोटसाइकिल
बाक्स---------------
एक्साईज महकमे के अधिकारी बन करते थे लूट
एसएसपी ने बताया कि लुटेरों ने माना कि वे एक्साइज महकमे के कर्मचारियों की वर्दी पहनकर वाहनों की चेकिंग करते थे और फिर गाड़ियां लूट लेते थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें