एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नवनागकुल सेवनाय स्वाहा

Shimla Updated Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांगरागाय महेश्वराय।
विज्ञापन
विज्ञापन

नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै: नकाराय नम: शिवाय॥
-----------------
सावन का सोमवार; कालसर्प और नागपंचमी एक साथ
शहर के शिवालयों में उमड़ी भीड़, दूध और जल चढ़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भोले नाथ के प्रिय सावन मास के सोमवार को नाग पंचमी के दिन शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास शिव मंदिर मेें भी खासे श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के पुजारी गोपाल गिरि जी महराज ने बताया कि नाग पंचमी पर मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग स्थापित किए गए। यहां दूध व जल चढ़ाने के लिए शहर भर से लोग पहुंचे। उधर सुबह 5 बजे मिडल बाजार स्थित शिव मंदिर के कपाट खुलते ही जल चढ़ाने वालों की लंबी कतारें लग गईं। दोपहर बाद तक यह सिलसिला जारी रहा। हाथों में बेलपत्र दूध व पानी से भरे लौटे लिए भारी संख्या में महिलाएं मिडल बाजार शिव मंदिर के बाहर कतारों में खड़ी रहीं।
अर्की निवासी पंडित हेमराज शर्मा ने बताया कि लोगों में नागपंचमी पर नाग देवता की पूजा को लेकर खासा उत्साह रहा। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों में नागपंचमी के दिन को लेकर संदेह भी व्याप्त है लेकिन पंचांग के अनुसार 23 जुलाई सोमवार सुबह 8:15 मिनट से पंचमी तिथि शुरू हुई है। 24 जुलाई को तिथि 6:45 तक ही है, इस कारण त्योहार सोमवार को मनाया गया। उन्होंने बताया कि नाग पंचमी पर भारी संख्या में लोग कालसर्प दोष का निवारण करवाने के लिए शिव मंदिर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

-------
दहलीज पर नाग आकृति की पूजा
राजधानी के आसपास के इलाकों में नागपंचमी के अवसर पर घरों की दहलीज (दरवाजा) पर गोबर से सांप की आकृतियां बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की गई। नाग देवता की कृपा पाने व सांपों के भय से मुक्ति के लिए ऐसा किया गया।
---------------------
शिवालयों के बाहर सपेरों का तांता
नाग पंचमी के अवसर पर शहर में शिवालयों के बाहर सपेरों का तांता लगा रहा। मिडल बाजार शिव मंदिर के बाहर एक सपेरा सोमवार सुबह करीब 8 बजे पहुंच गया। पूरे दिन मंदिर के ठीक सामने बैठकर बीन बजाई। नाग पंचमी के दिन सांप के दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा।
-----------------------------
नागपंचमी पर बना दुर्लभ संयोग : योगेंद्र
पंडित योगेंद्र शर्मा ने बताया कि बरसों बाद ऐसा मौका आया जब नागपंचमी व कालसर्प का एक साथ संयोग है। उस पर सावन का महीना और सोमवार का दिन इसे दुर्लभ संयोग बनाता है। उन्होंने बताया कि ज्योतिष व पंचांग की दृष्टि से सोमवार का दिन खास रहा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें