एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नवरात्र के साथ लौटी बाजार में रौनक

Shimla Updated Wed, 10 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। वीरवार से शुरू हो रहे नवरात्रों से पहले बाजारों में रौनक लौट आई है। मां की लाल चुनरिया, पंचमेवा, हवन सामग्री की खरीददारी शुरू हो गई है। छोटे-छोटे पैकेटों में मां के शृंगार का सामान व पूजन सामग्री मिल रही है। मंदिरों की साजसज्जा का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सबसे व्यस्ततम लोअर बाजार सहित उपनगरों के बाजार माता की चुनरियों, झंडों, शृंगार व पूजन सामग्री से सज गए हैं। शहर के मंदिरों व बाजारों में माता की भेंटें गूंजने लगी हैं। नवरात्र पर मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित होनी है। तारा देवी मंदिर में नवरात्रों पर शतचंडी पाठ होगा। अंतिम दिन लोक कल्याण के लिए भव्य हवन आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 15 से 19 अप्रैल तक विष्णु महापुराण भी आयोजित किया जाएगा। कालीबाड़ी मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे।
---------------------------
फलों में हल्की तेजी संभावित
नवरात्र के दौरान फलों की कीमतों में हल्की तेजी की संभावना है। थोक मार्केट में इन दिनों संतरा चार से पांच सौ रुपये प्रति पेटी बिक रहा है। नवरात्र के दौरान संतरे में पचास से सौ रुपये की तेजी संभावित है। केले की पेटी इन दिनों करीब साढ़े तीन सौ रुपये में बिक रही है, इसमें तीस-चालीस रुपये की तेजी आ सकती है। अंगूर की कीमतों में भी हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। फलों के थोक विक्रेता राकेश भाटिया ने बताया कि नवरात्र में फलों की कीमतें थोड़ी बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

-----------------------------------------
सर्राफा बाजार में ‘पारिख रेंज’ व ‘मुन्नाभाई रेंज’
महाशय ज्वैलर्स के संचालक कपिल महाशय का कहना है कि इन नवरात्रों पर शिमला में पहली बार कोलकाता की ‘पारिख रेंज’ व राजकोट की ‘मुन्नाभाई रेंज’ इंटरड्यूज की जा रही है। येलो गोल्ड की पारिख रेंज अधिकतर दुबई निर्यात होती है। मुन्नाभाई रेंज कुंदन की ऐनटीक ज्वेलरी है। शील ज्वैलर्स के संचालक सौरभ कपूर का कहना है कि नवरात्र पर ग्राहकों के लिए स्पेशल डिस्काउंट जारी किया गया है। डायमंड पर पांच से पच्चीस फीसदी व गोल्ड पर पचास फीसदी तक लेबर चार्ज की छूट दी जा रही है। कुंदन ज्वेलरी की नई रेंज भी नवरात्र पर उतारी जा रही है। लालजी ज्वैलर्स के संचालक बलवीन खन्ना का कहना है कि नवरात्र पर मेकिंग चार्ज में पचास फीसदी व डायमंड पर पच्चीस फीसदी छूट दी जा रही है। नवरात्र के दौरान शादियों की शापिंग करने वालों को गणेश व शिव की मूर्तियां गिफ्ट देने की योजना है।
---------
भ्रम में न रहें, हमेशा फलदायी होते हैं नवरात्र
इन दिनों तारा अस्त है। लोग मानते हैं कि तारा अस्त होने पर कोई नया और शुभ काम शुरू नहीं करना चाहिए। तारा अस्त को नवरात्रों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। विद्वानों की मानें तो यह भ्रम है। शिमला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारादेवी के प्रमुख पुजारी पंडित कमलेश शर्मा के अनुसार नवरात्र हमेशा शुभ होते हैं। नवरात्रों के दौरान ग्रहों की स्थिति स्वत: ही अनुकूल हो जाती है। भगवती की पूजा कभी व्यर्थ नहीं जाती, हमेशा शुभ फलदायी होती है। पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि पूजा पाठ के लिए कोई समय अशुभ नहीं होता। लोगों के लिए नवरात्र शुभ फलदायी हैं। पंडित योगेंद्र शर्मा ने बताया कि तारा अस्त होने के कारण नवरात्र का शुभ फल खत्म नहीं होता। भगवती की साधना हमेशा शुभ फलदायी होती है।
---------------------------------------
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें