एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हिल्सक्वीन में पहली बार ‘गर्ल्स डे आउट पार्टी’

Shimla Updated Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। हिल्सक्वीन में सैलानियों की आमद बढ़ते ही पर्यटक गतिविधियाें ने भी रफ्तार पकड़ ली है। सैलानी शिमला में छुट्टियों का पूरा लुत्फ उठा सकें, इसके लिए पर्यटन कारोबारियों व एचपीटीडीसी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टूरिस्ट सीजन के दौरान इन दिनों शहर के होटलों में आक्यूपैंसी बढ़कर सौ फीसदी पहुंच गई है। राजधानी शिमला के एकमात्र रिट्ज डिस्कोथेक में शुक्रवार सात जून को ‘गर्ल्स डे आउट पार्टी’ आयोजित की जा रही है। पार्टी की तैयारियां जोरों पर है। रिट्ज डिस्कोथेक के संचालक रमन मित्तल ने बताया कि शिमला में यह अपनी तरह का पहला इवेंट है। टूरिस्ट और लोकल गर्ल्स के लिए इवेंट किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर बारह बजे पार्टी शुरू होगी। इवेंट गर्ल्स के लिए है, इसलिए विशेष तौर पर गर्ल डीजे समीक्षा को आमंत्रित किया गया है। पार्टी के दौरान आयोजित कंपीटीशन के विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीटीडीसी के होटल होली डे होम (ट्रिपल एच) में आठ जून से चौदह जून तक मुगलाई कबाब फेस्टिवल आयोजित करने की तैयारी भी है। होटल के वरिष्ठ प्रबंधक बीआर ठाकुर ने बताया कि टूरिस्ट सीजन के दौरान सैलानियों के लिए होटल होली डे होम में मुगलाई कबाब फेस्टिवल शुरू किया जा रहा है। फेस्टिवल में व्यंजन तैयार करने के लिए विशेष तौर पर दिल्ली से शैफ बुलाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के लिए आकर्षक मेन्यू तैयार किया जा रहा है ताकि यहां आने वाले सैलानी इस अनुभव को हमेशा याद रख सकें।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें