शिमला। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम में छह अधिकारियों के पदोन्नति आदेश प्रशासन की ओर से जारी किए गए। इसमें एपी नड्डा और एचके गुप्ता को को जीएम के पद पर पदोन्नत किया है। इनके साथ ही पंकज सिंघल को मंडलीय प्रबंधक प्रशासन, राजेश चौहान को मंडलीय प्रबंधक हेडक्वार्टर, दलजीत सिंह को डीएम हमीरपुर और अमरनाथ सलूरिया को डीएम मंडी बनाया है। इनके बाद अब क्षेत्रीय प्रबंधकों के पदोन्नति की जानी है।