एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

12 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

Shimla Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने शनिवार को अधिसूचना जारी करते हुए 12 जिला एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीशों के तबादले कर दिए हैं। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल एसी डोगरा को शिमला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में तबदील किया गया है। हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी के निदेशक सीबी बारोवालिया की नई तैनाती उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार की जाएगी। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार न्यायिक केएस चंदेल को शिमला जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष के रूप में और हमीरपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीएल कोचर को ऊना स्थानांतरित किया गया है। कांगड़ा स्थित धर्मशाला में लेबर कोर्ट एवं औद्योगिक ट्रिब्यूनल के पीठासीन अध्यक्ष राजन गुप्ता को कांगड़ा (धर्मशाला) में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष के रूप में तबदील किया गया है, जबकि धर्मशाला में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राकेश कैंथला को हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी का निदेशक तैनात किया गया है। शिमला जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जेके शर्मा को धर्मशाला में लेबर कोर्ट और औद्योगिक ट्रिब्यूनल का पीठासीन अध्यक्ष तथा ऊना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रतन सिंह को हमीरपुर स्थानांतरित किया गया है। हिमाचल प्रदेश न्यायिक अकादमी के उपनिदेशक यशवंत सिंह तथा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डा. बलदेव सिंह के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनने पर नई तैनाती मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार की जाएगी। हिमाचल सरकार के विशेष सचिव विधि राजेंद्र कुमार को सिरमौर स्थित नाहन के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में तैनात किया गया है, जबकि नाहन में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बहादुर सिंह को कोर्ट नंबर - एक में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें