शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज में स्किन और आर्थो की एमडी/ एमएस सीटों के निरीक्षण के लिए मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की टीम आई है। एमसीआई बाल रोग विभाग का भी निरीक्षण करेगी। बुधवार को टीम ने कालेज के आर्थो विभाग का निरीक्षण किया। टीम के सदस्य यहां नजर आने वाली खामियों की रिपोर्ट तैयार करेंगे।
और पढ़ें
हाल ही में एमबीबीएस की 65 से 100 हुई सीटों को कम करने की सिफारिश एमसीआई ने केंद्र सरकार से की है। इसके बाद कालेज में चल रही एमडी और एमएस की सीटों को लेकर एमसीआई का औचक निरीक्षण प्रबंधन की गले की फांस बन गया है। हालांकि प्रशासन एमसीआई के इस दौरे को रूटीन प्रक्रिया बता रही है। कालेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर एस एस कौशल ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि एमडी और एमएस की सीटों के निरीक्षण के लिए एमसीआई की टीम आई है। वीरवार को भी टीम का निरीक्षण जारी रहेगा।
चैतन्य