एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब राठौर के निशाने पर सुक्खू

Shimla Updated Tue, 01 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। हार पर समीक्षा के बाद कार्रवाई के नाम पर 34 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग करने के बाद अब पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं एपीडा निदेशक कुलदीप सिंह राठौर ने भी निशाना साधा है। राठौर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की इस कार्रवाई को गलत ठहराते हुए सभी कमेटियों को बहाल करने को कहा है। हार के लिए राठौर ने सरकार और संगठन के सभी नेताओं को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि जो जीत का सेहरा बांधते हैं, उन्हें हार की जिम्मेवारी भी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राठौर ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में सोमवार को शिमला में कहा कि जिन ब्लॉकों के कारण डेढ़ साल पहले कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, केवल उन्हीं को हार के लिए जिम्मेवार ठहराना उचित नहीं। विपक्ष में रहते कई कांग्रेस कार्यकर्ता जेल गए। सत्ता में आने पर सरकार और संगठन में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। चुनाव में नवनियुक्त युवा सचिवों को कोई जिम्मेवारी नहीं दी गई। उन्होंने सुक्खू की इस कार्रवाई पर विप्लव ठाकुर और आशा कुमारी के विरोध का भी स्वागत किया।

बॉक्स
धूल से तबाही पर बागवानों को मुआवजा दें
राठौर ने कहा कि निर्माणीधीन ठियोग-हाटकोटी सड़क के किनारे लोगों के धूल से बगीचे तबाह हुए हैं। सरकार इसके लिए उन्हें उचित मुआवजा दे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें