एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षकों को इसी मिल सकती है पॉलिसी

Shimla Updated Thu, 04 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिमला। कंपनी के माध्यम प्रदेश के 1411 स्कूलों में तैनात कंप्यूटर शिक्षकों को इसी माह पॉलिसी मिल सकती है। 13 से 14 वर्ष से 1411 कंप्यूटर शिक्षक कंपनी के माध्यम से स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दे रहे हैं। 30 सितंबर को इन शिक्षकों को लेकर विभाग का चंडीगढ़ की कंपनी के साथ हुए करार की अवधि समाप्त हो रही है। इसके मद्देनजर बुधवार को कंप्यूटर शिक्षक एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल इंटक के बैनर तले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से उनके सरकारी आवास पर मिला और स्थिति से अवगत करवाया। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से उनके नियमितीकरण को लेकर पालिसी बनाने की भी मांग की। इसी माह के अंत में कंपनी के साथ करार समाप्त होने के कारण इन शिक्षकों की नौकरी पर संशय बन गया है। इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन वर्मा, सचिव संजय चौहान और कंप्यूटर शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांग को गंभीरतापूर्वक सुना और पॉलिसी बनाने का आश्वासन दिया। कंप्यूटर शिक्षक एसोसिएशन के महासचिव राकेश शर्मा ने बताया कि पिछले कंप्यूटर शिक्षक पिछले चार महीने से बिना वेतन कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के वित्त सचिव राजेश पटियाल, मुख्य सलाहकार बलवंत पटियाल, सह सचिव वीरेंद्र, रजनीश, सुमन कुमार, संगीता, हेमलता, सतीश, किरण शर्मा, मीना ठाकुर, सीमा, शर्मिला देवी सहित 100 से अधिक कंप्यूटर शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें