एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एचपीयू मॉडल स्कूल में शुरू होंगी 11वीं और 12वीं की कक्षाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 25 Apr 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

Next Article

हिमाचल विश्वविद्यालय के एचपीयू मॉडल स्कूल में ग्यारहवीं और बारहवीं की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। यह बात कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। उन्होंने बताया कि जमा एक और जमा दो में तीनों संकाय विज्ञान, वाणिज्य और कला की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए हिमाचल विश्वविद्यालय सीबीएसई से संबद्धता और मान्यता दिलवाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि स्कूल में मूलभूत और ढांचागत सुविधाएं बढ़ाने के लिए नए भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे जल्द पूरा कर किया जाएगा। कार्य पूरा होने पर संबद्धता के लिए निरीक्षण टीम का दौरा करवाया जाएगा।

कुलपति ने मॉडल स्कूल के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता अध्ययन को कहा कि भवन निर्माण कार्य में तेजी लाएं और इसे पूरा करें। मॉडल स्कूल के केजी कक्षा से दसवीं तक सभी चार सदनों अरावली, हिमालय, नीलगिरि और विद्याचंल सदनों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कुलपति ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। चारों सदनों में उन्नीस स्वर्ण पदकों के साथ हिमालय सदन प्रथम और सोलह स्वर्ण पदकों के साथ नीलगिरि सदन द्वितीय स्थान पर रहा।

इस अवसर पर मॉडल स्कूल के अध्यक्ष, अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया, प्रधानाचार्य उमेश मोदगिल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। इसमें स्कूल के सभी छात्रों ने किसी न किसी स्पर्धा में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें