सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Asian Games 2026: Seven female kabaddi players from Himachal selected for the national camp.

एशियन गेम्स 2026 : हिमाचल की सात महिला कबड्डी खिलाड़ी नेशनल कैंप के लिए चुनीं

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय कोचिंग शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर के लिए हिमाचल प्रदेश की सात महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

Asian Games 2026: Seven female kabaddi players from Himachal selected for the national camp.
रितु नेगी, पुष्पा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों के लिए दूसरे राष्ट्रीय कोचिंग शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर के लिए हिमाचल प्रदेश की सात महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है। भारतीय अमेच्योर कबड्डी महासंघ ने चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की है। इनमें से पांच खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) धर्मशाला से जुड़ी हैं। खिलाड़ियों के चयन से पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी का चयन भी इस शिविर के लिए हुआ है। रितु नेगी हिमाचल प्रदेश से हैं और भारतीय रेलवे की ओर से खेलती हैं। रितु के अलावा भावना देवी, पुष्पा, चंपा ठाकुर, ज्योति, सिमरन कंबोज और एक अन्य ज्योति को भी चुना गया है। देशभर से कुल 29 महिला खिलाड़ियों को इस महत्वपूर्ण शिविर के लिए चुना गया है। यह शिविर 8 जून से 7 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ी जापान के एची-नागोया में होने वाली एशियाई खेलों के लिए तैयारी करेंगी।

Trending Videos

खिलाड़ियों की स्थिति

जारी सूची के अनुसार भावना देवी को दाएं कवर के लिए चुना गया है। पुष्पा को बाएं कवर और चंपा ठाकुर को बाएं कॉर्नर की जिम्मेदारी मिली है। ज्योति को दाएं कॉर्नर और सिमरन कंबोज को दाएं रेडर के रूप में जगह मिली है। भारतीय टीम की कप्तान रितु नेगी भी दाएं कॉर्नर की स्थिति पर खेलेंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोच की प्रतिक्रिया
पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कबड्डी कोच पूजा ठाकुर ने इसे हिमाचल के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। एनसीओई धर्मशाला में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिमाचल की खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाकर एशियाई खेलों में देश के लिए पदक जीतेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed