एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डीडीयू में डॉक्टरों की पेन डाउन स्ट्राइक, आफत में पड़ गए मरीज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
जोनल अस्पताल रिपन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

Next Article

राजधानी के जोनल अस्पताल रिपन में बुधवार को डॉक्टरों की दो घंटे की हड़ताल से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल में सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक मरीज इलाज के लिए यहां वहां भटकते रहे। दो घंटे तक चिकित्सक अपने केबिन में ही बैठे रहे। वहीं डॉक्टर न मिलने से ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग गईं। मरीजों को केवल आपातकालीन वार्ड में ही उपचार मिला। कई मरीजों को अस्पताल पहुंचकर पता चला कि आज डॉक्टर दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में बुधवार सुबह नौ बजे के करीब मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही पता चला कि दो घंटे तक उन्हें उपचार नहीं मिलेगा। इस कारण मरीजों में मायूसी छा गई। मरीज परिसर में बने बैंच और सीढ़ियाें पर बैठे नजर आए। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं और मेडिसन, सर्जरी तथा आंखों की ओपीडी में इलाज करवाने आए मरीजों को हुई। सरिता, आदित्य सुरेश, नीलम और लीला देवी ने कहा कि उन्हें ओपीडी के बाहर लंबा इंतजार करना पड़ा है।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर कल भी स्ट्राइक पर रहेंगे। इस कारण टेस्ट के बाद डॉक्टरों को रिपोर्ट दिखाने के लिए उन्हें दोबारा इंतजार करना होगा। अस्पताल में औसतन करीब सात सौ से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे थे। साढ़े ग्यारह बजे स्ट्राइक खत्म होने के बाद ही चिकित्सकों ने ओपीडी में काम शुरू किया। एचएमओए स्टेट बॉडी के उपाध्यक्ष डॉ. राजेश राणा ने कहा कि डॉक्टर के साथ छेड़खानी के बाद प्रशासन आरोपी को नहीं पकड़ पाए हैं। इसलिए सभी डॉक्टरों ने काले बिल्ले और स्ट्राइक करके विरोध जताया है। डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए सरकार मेडिपर्सन एक्ट लागू करें जिससे उनकी सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने पहले कर दिया था वार्ड का राउंड
डीडीयू के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने कहा कि डॉक्टरों ने पहले वार्ड का राउंड कर दिया था। इसके बाद डॉक्टर स्ट्राइक पर गए हैं। स्ट्राइक पूरी होने के बाद डॉक्टरों ने ओपीडी में उपचार दिया। किसी भी मरीजों को परेशानी पेश नहीं आने दी गई।

आरडीए ने की गेट मीटिंग
आईजीएमसी की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने थाची में महिला डॉक्टर के साथ छेड़खानी और मारपीट को लेकर मंगलवार को गेट मीटिंग की। डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर अस्पताल में ड्यूटी दी। आरडीए उपाध्यक्ष डॉ. जयंत ने बताया कि अगर आरोपी को पकड़ा नहीं गया तो डॉक्टर आने वाले दिनों में पेन डाउन स्ट्राइक करेंगे। वहीं कॉलेज प्राचार्य को भी मामले के बारे में अवगत करवाएंगे।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें