एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

भाजपा ने कसी कमर, पहाड़ पर कमल खिलाने के लिए शाह ने बुलाई बैठक

ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Aug 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
विज्ञापन

Next Article

2017 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में पहाड़ में कमल खिलाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक के बाद अब हाईकमान ने दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बैठक 23 अगस्त को होनी तय हुई है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि उन्हें फोन पर बैठक की सूचना मिली है।

सूत्र बताते हैं कि हाईकमान ने सभी राज्यों की कोर कमेटी सदस्यों को बैठक में बुलाया है। विशेषकर हिमाचल भाजपा कोर कमेटी को इसमें उपस्थित होने को कहा है। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से भी अलग-अलग मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन


2017 में विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल भाजपा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। ज्यादा से ज्यादा सीटें कब्जाने के लिए जोड़तोड़ जारी है। इसी कड़ी में महेश्वर सिंह और अन्य रुष्ट पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पार्टी में एंट्री कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें