छोटा शिमला और शोघी की थी रहने वाली, एक डीडीयू में थी दाखिल, दूसरी थी होम आइसोलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी शिमला में कोरोना संक्रमित दो महिला मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक महिला मरीज छोटा शिमला की थी जबकि दूसरी शोघी की रहने वाली। कोविड पॉजिटिव दो महिला मरीजों की मौत की पुष्टि डीडीयू अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने की है।
छोटा शिमला की रहने वाली कोविड पॉजिटिव 53 वर्षीय महिला को 11 नवंबर की शाम 6:20 बजे इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) लाया गया था। महिला की हालत काफी गंभीर थी, देररात इसकी अस्पताल में मौत हो गई। कोविड पॉजिटिव महिला शोघी की रहने वाली थी। महिला कोविड पॉजिटिव होने के बाद से होम आइसोलेट में थी। वीरवार को महिला की जब तबीयत बिगड़ी तो उसे इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल लाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी।