एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

केदारनाथ में शनिवार से नहीं होगी पूजा, बाद में होगा फैसला

देहरादून/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 28 Jun 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

केदारनाथ मंदिर में जल्द से जल्द पूजा शुरू कराने की कोशिश जारी है। इस सिलसिले में मंदिर समिति के पदाधिकारी शनिवार को मंदिर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पूजा-पाठ शुरू करने को लेकर चल रहे विवादों के बीच गुरुवार शाम गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर में मंदिर समिति की बैठक बुलाई गई थी।

और ऐसा कहा जा रहा था कि शनिवार से वहां पूजा शुरू हो जाएगी। लेकिन शुक्रवार को मंदिर समिति के मुख्य अधिकारी अनिल शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि समिति के पदाधिकारी शनिवार को मंदिर की साफ-सफाई पर फोकस करेंगे।

इस काम के लिए तीन सदस्यों का एक दल शनिवार को वहां पहुंचेगा। दल स्थिति का जायजा लेकर साफ-सफाई का काम शुरू करेगा।

मंदिर की साफ-सफाई होने के बाद पुनः मंदिर समिति की बैठक बुलायी जाएगी। इस बैठक में केदारनाथ मंदिर में पुनः पूजा शुरू करने की तिथि पर निर्णय लिया जाएगा।

केदारनाथ में क्यों आई तबाही, चार धार्मिक कारण

16 जून को केदार घाटी में आई तबाही के बाद से केदारनाथ मंदिर में पूजा बंद है। 22 जून को केदारनाथ के प्रतीकात्मक चल विग्रह को केदारनाथ मंदिर से लाकर गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर में रखा गया।
विज्ञापन


केदारनाथ यहां शीतकाल में निवास करते हैं। केदारनाथ ज्योर्तिलिंग की पूजा पुनः शुरू होने तक गुप्तकाशी में चल विग्रह की पूजा जारी रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें