एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

FIFA World Cup: इंटर मियामी ने दिया मेसी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट; क्या खेल पाएंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 May 2026 03:39 PM IST

सार

मेसी ने फ्रांस के खिलाफ हुए खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया था। अगर वह इस विश्व कप में नहीं खेले तो यह अर्जेंटीना के लिए बड़ा झटका होगा। अब सवाल यही है कि क्या वह समय रहते फिट हो पाएंगे?
विज्ञापन
मेसी - फोटो : USA Today Images
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटर मियामी ने पुष्टि की है कि स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी की बाईं हैमस्ट्रिंग में समस्या है, जो विश्व कप चैंपियन अर्जेंटीना के लिए अपने खिताब का बचाव करने का अभियान शुरू करने से पहले बुरी खबर है। मेसी का सोमवार को चिकित्सा परीक्षण किए गए। यह किस तरह के परीक्षण थे इसका खुलासा नहीं किया गया, लेकिन यह बताया गया कि उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों में कुछ समस्या है। मेसी इंटर मियामी की तरफ से खेलते हुए रविवार को मैच के बीच से मैदान छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की परेशानियों में चोट की गंभीरता के आधार पर वापसी की समय सीमा तय की जाती है और मेस्सी के मामले में अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि वह कब तक वापसी करेंगे। इंटर मियामी ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, 'शारीरिक गतिविधियों में उनकी वापसी की समयसीमा उनकी चिकित्सकीय और कार्यात्मक प्रगति पर निर्भर करेगी।'

मेसी की इस चोट के कारण अर्जेंटीना की विश्व कप की योजनाओं को करारा झटका लग सकता है, क्योंकि यह स्टार स्ट्राइकर पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह पूरी तरह फिट होने पर ही विश्व कप में खेलेंगे। हालांकि, मेसी ने आधिकारिक तौर पर यह एलान नहीं किया है कि वह अपने रिकॉर्ड छठे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे, लेकिन उम्मीद है कि वह इंटर मियामी टीम के साथी रोड्रिगो डी पॉल के साथ लियोनल स्कालोनी की टीम की कप्तानी करेंगे।
विज्ञापन


फीफा वर्ल्ड कप 2026 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में खेला जाना है। अर्जेंटीना विश्व कप के ग्रुप जे में है, जिसमें उसका सामना 16 जून को कंसास सिटी में अल्जीरिया, 22 जून को अर्लिंग्टन, टेक्सास में ऑस्ट्रिया और 27 जून को अर्लिंग्टन में ही जॉर्डन के खिलाफ होगा।

मेसी पांच विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में दो बार गोल्डन बॉल पुरस्कार जीत चुके हैंं। उन्होंने यह पुरस्कार पहली बार 2014 में और फिर 2022 में जीता था, जब उन्होंने अर्जेंटीना को खिताब दिलाया था। मेसी ने रिकॉर्ड 26 वर्ल्ड कप मुकाबलों में हिस्सा लिया है और 13 गोल और आठ असिस्ट किए हैं। गोल्डन बॉल का पुरस्कार 1982 से ही दिया जा रहा है, लेकिन वह इसे दो बार जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें