एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Asian U20 Championships: भारत की युवा एथलीट पूजा सिंह का कमाल, ऊंची कूद का सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 29 May 2026 08:05 PM IST

सार

भारत की युवा एथलीट पूजा सिंह ने ऊंची कूद में सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूजा ने एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही ये उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन
पूजा सिंह - फोटो : X
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊंची कूद खिलाड़ी पूजा सिंह ने एशियाई अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीतने के साथ सीनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। 19 वर्ष की पूजा ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1.93 मीटर की कूद लगाई। उन्होंने सहाना कुमारी का 14 साल पुराना 1. 92 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.90 मीटर था जो उन्होंने अप्रैल 2026 में दिल्ली में इंडियन एथलेटिक्स सीरिज मीट में बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों का क्वालिफाइंग मानक हासिल किया
मौजूदा एशियाई चैंपियन पूजा ने पिछले साल दक्षिण कोरिया में महिला ऊंची कूद का स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ का राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तय 1. 92 मीटर का क्वालिफाइंग मानक भी हासिल कर लिया। भारत अब तक चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य जीत चुका है।

विज्ञापन


नितिन ने पैदलचाल में जीता स्वर्ण
नितिन गुप्ता ने पुरुषों की 5000 मीटर पैदलचाल में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अमानत कम्बोज ने महिला चक्का फेंक में पीला तमगा हासिल किया। राहुल जाखड़ ने पुरूषों के डेकाथलन में स्वर्ण जीता। साधना देवी ने महिलाओं की त्रिकूद में और उपकार ने पुरूषों के डेकाथलन में रजत पदक हासिल किया। नीरू पाठक ने महिलाओं की 400 मीटर में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें