राजधानी एक्सप्रेस में फ्री वाइ-फाइ सेवा की शुरूआत होने के बाद अब दिल्ली के महाराणा प्रताप अन्तर्राज्यीय बस अड्डे पर भी यात्रियों को मुफ्त में वाइ-फाइ सुविधा का लाभ मिलेगा।
राजधानी दिल्ली के बस अड्डे पर फ्री वाइ-फाइ सुविधा की शुरूआत ब्राडबैंड सर्विस प्रोवाइडर कंपनी तिकोना डिजिटल नेटवर्क ने की है।
किसी निजी कंपनी की तरफ से इस तरह का प्रयोग संभवतया पहली बार किया गया है। वाइ-फाइ से इंटरनेट सुविधा का लाभ बस स्टेशन पर मौजूद कोई भी व्यक्ति उठा सकता है।
इस सेवा के तहत शुरूआती 30 मिनट तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस बारे में बात करते हुए तिकोना के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्रीधर कृष ने बताया कि इस सुविधा से लाखों यात्री इंटरनेट का यूज कर सकते हैं।