एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नहीं सताएगा दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली संकट

Lucknow Updated Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को जिस 220 केवी पारेषण उपकेंद्र कुर्सी रोड का लोकार्पण किया उसके चालू होने से दो लाख उपभोक्ताओें की बिजली सुधरेगी। इस पारेषण उपकेंद्र के शुरू होने से 132 केवी पारेषण उपकेंद्र एनकेएन व खुर्रमनगर का अतिरिक्त विद्युत लोड कम हो गया है। अब इन दोनों पारेषण उपकेंद्रों से 33 केवी उपकेंद्रों को मिलने वाली में बिजली कटौती नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनकेएन पारेषण उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग के चलते अहिबरनपुर, पुरनिया, कपूरथला, निरालानगर, इंजीनियरिंग कॉलेज, न्यू यूनिवर्सिटी, बीकेटी व इटौंजा उपकेंद्रों से जुड़े लोगों को इस साल मार्च से बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था। यही हाल खुर्रमनगर पारेषण उपकेंद्र से जुड़े उपकेंद्रों का था। लेकिन कुर्सी रोड पारेषण उपकेंद्र चालू होने से इस समस्या का समाधान हो गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा ने बताया कि कुर्सी रोड पारेषण उपकेंद्र की क्षमता 140 एमवीए की है। इसके निर्माण पर करीब 36.54 लाख रुपये का खर्च आया है। इसके चालू होने से खदरा से लेकर फैजुल्लागंज तक और पुरनिया से लेकर जानकीपुरम कॉलोनी तक उपकेंद्रों से कटने वाली बिजली आपूर्ति पर विराम लग चुका है। अब इन इलाकों की बिजली स्थानीय खराबी के कारण ही बंद होगी। उन्होंने बताया कि फैजुल्लागंज उपकेंद्र चालू होने से सीतापुर रोड एवं त्रिवेणीनगर की बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर होगी।
कस्बे को अधिक बिजली मिलेगी
मुख्यमंत्री ने मोहनलालगंज एवं मलिहाबाद के जिन 33/11 केवी उपकेंद्रों का शिलान्यास किया, उनके चालू होने से तहसील के कस्बे को पहले अधिक बिजली मिलेगी। यानी इन उपकेंद्रों से सिर्फ कस्बे को ही बिजली आपूर्ति होगी। मुख्य अभियंता शमीम अहमद ने बताया कि इन उपकेंद्रोें की क्षमता पांच-पांच एमवीए होगी। इन उपकेंद्रों के चालू होने से ग्रामीण फीडर अलग होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें