एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित दस के खिलाफ अभियोग दर्ज

Updated Sun, 08 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फिरोजाबाद/मक्खनपुर। मक्खनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता सप्पू सहित दस के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्खनपुर के सदर बाजार निवासी सुशील चंद्र गुप्ता पूर्व प्रधान के साथ सुआदेवी इंटर कालेज के प्रबंधक हैं। कोर्ट के आदेश पर दर्ज रिपोर्ट में कहर कि मक्खनपुर निवासी रमाकांत गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता सप्पू, मनोज कुमार, शिवेश गुप्ता, संजय गुप्ता, अरविंद कुमार, श्याम बिहारी, अतुल कुमार, मुकेश कुमार, आलोक कुमार गुप्ता कस्बे में ट्रस्ट की भूमि पर सुआदेवी इंटर कालेज चलाते हैं। ट्रस्टी ने इसकी अनुमति प्रदान की गई थी।

लेकिन इसके भी बाद उक्त दस लोगों ने सब रजिस्ट्रार शिकोहाबाद के यहां फर्जी रूप से 1995 में ट्रस्ट का पंजीयन करा लिया है। फर्जी ट्रस्ट की जानकारी होने पर उक्त लोगों ने स्कूल में आकर गाली गलौज एवं अभद्रता के साथ जान से मारने की धमकी दी। विद्यालय खुद का बता कर खाली करने की धमकी दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें