एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हुक्म की तामील को दौड़े अधिकारी

Agra Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री के हुक्म की तामील के लिए रोडवेज और प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को दिनभर भागदौड़ की। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचने पर अखिलेश यादव ने शमसाबाद में बस स्टैंड बनवाने की घोषणा की थी। इसी को लेकर शनिवार को जमीन तलाशने की कवायद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद में पुराना बस स्टैंड कसबा के काफी अंदर पहुंच गया है। वहां बस पहुंचने में मुश्किल हो जाती हैं और जाम का सामना करना पड़ता है। हाल में ऑयल मिल का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा आए थे। उस समय स्थानीय जनता की मांग पर उन्होंने बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा की थी। रविवार को वह आगरा में आ रहे हैं। शनिवार को रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज सक्सेना और एसडीएम फतेहाबाद डीपी सिंह कसबा में घूमे। कहीं भी सरकारी जमीन नहीं मिली। करीब दो एकड़ में बनने वाले इस स्टैंड को शहर के बाहर बनाने का प्रस्ताव है।
सरकारी जमीन तो कहीं नहीं हैं। अब प्राइवेट जमीन देखी जा रही है। हम सभी जमीन तलाश करने में जुटे हैं, जल्दी ही जमीन फाइनल कर ली जाएगी।
डीपी सिंह, एसडीएम फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें