एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला की गोली मारकर हत्या

Agra Updated Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

फतेहाबाद। रास्ते के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद के गांव पारौली सिकरवार निवासी किशोरीलाल दूधिया है। उसका समीप ही रहने वाले हीरालाल में काफी समय से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार की देर शाम करीब आठ बजे दोनों पक्षों की महिलाओं में विवाद हो गया। बताते हैं कि उसी दौरान वहां पहुंचे हीरालाल ने रिवाल्वर से किशोरी लाल की पत्नी सीमादेवी को गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में जा धंसी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। घटना होते ही अफरातफरी मच गई। यह देख सीमादेवी के परिवारीजनों में चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में वे सीमा देवी को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं मामले में मृतका के जेठ मुरारीलाल ने हीरालाल समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें