एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब डाकघर में ग्राहक नहीं करेंगे इंतजार

Agra Updated Sun, 10 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एत्मादपुर। निदेशक डाक सेवाएं कर्नल उमेश वर्मा ने कसबा के नवनिर्मित हाईटेक कंप्यूटराइज्ड पोस्टआफिस का फीता काटकर शुभारंभ किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डाक निदेशक ने कहा कि सुविधाओं से युक्त डाकघर से ग्राहक को बैंकिंग, डाक व बचत की समस्त सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। कहा कि भारत सरकार से प्राप्त 10 हजार करोड़ की मदद से कोर बैंकिंग सेवा शुरू की गई है। अक्टूबर माह तक पोस्ट ऑफिस से एटीएम और डेबिट कार्ड की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए डाक जीवन बीमा योजना जारी की है। इसके माध्यम से आठ से नौ प्रतिशत तक के रिटर्न मिलेंगे। इस दौरान प्रवर डाक अधीक्षक बीके गुप्ता ने कहा कि एत्मादपुर पोस्ट ऑफिस के कंप्यूटराइज्ड होने से दो मिनट में मनीऑर्डर का आदान प्रदान, एक्सप्रेस पार्सल सुविधा, स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक समेत साधारण डाक सेवाओं का तत्काल वितरण होगा। वहीं ग्राहकों को एफडी, आरडी का तत्काल भुगतान तथा पासबुक में ब्याज की एंट्री भी तत्काल होगी। उन्होंने डाक विभाग की कई योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त डाक अधिकारी राम स्वरूप आनंद ने किया किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जेपी सिंह, डाक निरीक्षक बीके लवानिया, नरेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, सुबोध शर्मा, अभय नाथ सिंह, योगेंद्र सिंह, रनवीर सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद थै।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें