एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ट्रक-टाटा मैजिक की भिड़ंत, पांच की मौत

Agra Updated Tue, 13 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। शमसाबाद रोड स्थित श्यामो गांव के मोड़ पर सोमवार दोपहर टाटा मैजिक गाड़ी और ट्रक की भिड़ंत में दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतकों में ज्यादातर शमसाबाद के हैं। पोस्टमार्टम गृह पर कोहराम मचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद से टाटा मैजिक गाड़ी में 17-18 सवारियां भरकर चालक आगरा आ रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ताजगंज के गांव श्यामो के मोड़ पर आगरा की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक को ओवरटेक करने के बाद टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा मैजिक गाड़ी के परखचे उड़ गए। ट्रक का पिछला पहिया बर्स्ट हो गया और ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसा। चालक-क्लीनर भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को एसएन, प्राइवेट हास्पिटल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
गाड़ी चालक नगला भोला, डौकी निवासी भंवर सिंह (30) पुत्र मुरारीलाल, थाना की गढ़ी, शमसाबाद निवासी आशा देवी (45) पत्नी रामनरायन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लहरपट्टी शमसाबाद निवासी पदम सिंह (40) पुत्र सुकना, कौलारां खुर्द निवासी अनीता (45) पत्नी भीकम सिंह और गोपालपुरा शमसाबाद निवासी मोहम्मद वली पुत्र हमीद कुरैशी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

घायलों में सादाबाद के धनौटी का बुर्ज निवासी ऋषभ (9) पुत्र छोटेलाल, उसकी बहन श्याम प्यारी (18), मां गुड्डी देवी, शमसाबाद निवासी निजामुद्दीन पुत्र अमीरुद्दीन और बंटू पुत्र इकबाल, पैंतीखेड़ा निवासी हजारीलाल, लहरपट्टी शमसाबाद निवासी रामधन, उसका बेटा कमल, गढ़ी रामबन निवासी हरिमोहन, लहर पट्टी निवासी धर्मवीर पुत्र भीकम सिंह, राकेश, भीकम सिंह शामिल हैं। डीएम जुहेर बिन सगीर, एसएसपी शलभ माथुर, एसपी सिटी पवन कुमार ने अस्पतालों में घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें