एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गंदगी और जलभराव से फूटा गुस्सा

Agra Updated Sat, 31 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। जलभराव और गंदगी से परेशान बल्केश्वरवासियाें का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। लोगों ने वाटर वर्क्स चौराहा पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। वाहनाें पर डंडे बरसाते हुए महिलाएं सड़क पर लेट गईं। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, बल्केश्वर रोड पर सीवर की खुदाई की गई। इसके बाद गड्ढों को भरा नहीं गया। बारिश से सड़क और खस्ता हो गई। जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। इससे गुस्साए लोग शुक्रवार दोपहर सड़क पर उतर आए। हाथाें में डंडा लेकर महिलाओं और पुरूषाें ने वाटर वर्क्स चौराहा पर जाम लगा दिया। नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामला बढ़ने पर पुलिस ने नगर निगम अधिकारियाें से बात की। समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद लोग माने। राधानगर निवासी ऋषि अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ।

यमुना पार में भी हालत नरकीय
यमुना पार के बालाजी नगर, नगला मोहन लाल में जलभराव और गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार है। जलभराव के कारण लोग घराें में कैद होने को मजबूर हैं। क्षेत्रीय निवासी नीलम सिंह ने बताया कि घराें के सामने पानी भरने से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें