एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नाम पुरी... फोटो पुरी... खाना पूरी... क्या यही है जनकपुरी

Agra Updated Sun, 01 Sep 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। जनकपुरी को अगर आप सिर्फ धार्मिक नजर से देखते हैं तो अपना चश्मा बदल लीजिए। जनकपुरी अब हो गई नाम पुरी, फोटो पुरी और खाना पुरी। नहीं यकीन आता तो अतिथिवन आइए। राजा जनक की इस प्रेसवार्ता में चेहरे चमकाने की होड़ मची है। हर कोई मंच पर जाने को उतावला है। जनक मंच के पोस्टर का विमोचन होना है। इंतजार है समिति के अध्यक्ष का। आधा घंटा गुजर गया है पर उनका कोई अता पता नहीं है। इधर मंच पर अराजकता की स्थिति है। कोई नेतृत्व करने वाला नहीं। अब तक 35- 38 आदमी मंच पर अपना फोटो खिंचाने को खड़े हैं। इस अव्यवस्था को देख मीडिया प्रभारी ने प्रेस रिलीज से सबके नाम काट दिए। मंच के लोग यह देख बिफर पड़े। आगे क्या होगा राम ही जाने।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 3:30 बजे अतिथिवन में प्रेसवार्ता जनक सुबोध चंद्र गर्ग मंच पर बैठे जरूर पर उन्होंने मीडिया को संबोधित नहीं किया। पता चला, जनक मंच का पोस्टर विमोचन किया जाना है। मंच पर जनकपुरी महोत्सव समिति के पदाधिकारी व अन्य लोग बैठ गए। मंच पर भीड़ देख मीडिया प्रभारी प्रमेंद्र जैन ने प्रेस रिलीज से सबके नाम काट दिए। इसको लेकर कुछ लोग उत्तेजित हो गए। यह ड्रामा 4 बजे तक चला। समिति अध्यक्ष नवीन जैन के आने के बाद पोस्टर विमोचन हो पाया।
मंच डिजाइनर आगरा कालेज के पूर्व चित्रकला विभागाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बस इतना ही बताया कि मंच हिंदू शैली में बनाया जाएगा। नवीन जैन ने कहा कि कमला नगर में अब तक सजी जनकपुरी का यह सबसे भव्य मंच होगा। श्री राम डेकोरर्स द्वारा मंच तैयार किया जाएगा। जनकपुरी में 45 स्वागत द्वार बनेंगे। 8 सितंबर को राजा जनक मिथिला नगरी को माता सीता के विवाह में निमंत्रण देने निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें