एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तीन दिन की पड़ताल के बाद लौट गई सीबीआई

Agra Updated Tue, 03 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। दयालबाग शिक्षण संस्थान की शोध छात्रा नेहा शर्मा हत्याकांड की जांच करने आई सीबीआई टीम तीन दिन की पड़ताल के बाद लौट गई। अब पांच सितंबर को सीबीआई के डीआईजी के नेतृत्व में टीम दुबारा जांच करने आएगी। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट्स का अध्ययन करने के बाद ही टीम लैब को खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि बहुचर्चित नेहा शर्मा हत्याकांड की जांच के लिए सीबीआई की सात सदस्यीय टीम ने एसपी डॉ. राज मार्तण्ड के नेतृत्व में 29 अगस्त को हत्याकांड की जांच शुरू की थी। पहले ही दिन टीम ने नेहा की गाइड डॉ. अमला चोपड़ा, फैकल्टी के डीन समेत अन्य शिक्षकों से लंबी पूछताछ की थी। इसके साथ ही संकाय के छात्र-छात्राओं से दो दिन तक पूछताछ की। अगले दो दिन टीम ने नेहा के परिवारीजनों से पूछताछ की। शनिवार को टीम ने नेहा की बहन कीर्ति से पूछताछ की थी। इसके बाद टीम रवाना हो गई। माना जा रहा है कि सीबीआई उन लोगों से दोबारा भी पूछताछ कर सकती है, जिनसे पूर्व में पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें