एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सर्राफ को चाकू मारकर चार लाख के जेवर लूटे

Agra Updated Wed, 11 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। एत्माद्दौला के बालाजी नगर में बाइकर्स गैंग ने सर्राफ को चाकू मारकर आभूषण और नगदी से भरा बैग लूट लिया। बैग में तकरीबन चार लाख रुपये का माल था। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी नगर निवासी अशोक प्रजापति की श्रीनगर कालोनी में सर्राफ की दुकान है। सोमवार रात तकरीबन आठ बजे वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि घर से चंद कदम पहले बाइक सवार चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने बाइक पर लटके बैग को छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने उन्हें हाथ में चाकू मार दिया। जब उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और बैग लूटकर फीरोजाबाद की ओर भाग निकले। इसके बाद पीड़ित सर्राफ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में कालोनी के लोग भी पहुंच गए। बैग में डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवर, साढ़े तीन किलो चांदी और 15 हजार की नगदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह रामबाग पुल के नीचे अमित कुमार ने 28 हजार रुपये लूटे जाने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी झगड़े का था, लूट की बात सही नहीं पाई गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें