एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बैडमिंटन राधाबल्लभ कॉलेज ने विजयी

Agra Updated Fri, 11 Oct 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत गुरुवार को जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राधाबल्लभ इंटर कॉलेज ने बाजी मार ली। जबकि बालिका वर्ग में अतर सिंह इंटर कालेज को विजेता घोषित किया गया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

रत्नमुनि जैन इंटर कालेज के इंडोर हॉल में अंडर-14 और अंडर-19 के मुकाबले खेले गए। इनमें अंडर-19 बालक वर्ग में तकरीबन आठ टीमों ने भाग लिया। इनमें फाइनल मैच राधा बल्लभ इंटर कॉलेज और रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें राधा बल्लभ ने जीत हासिल की। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में पांच टीमों के बीच जंग हुई। इसमें गौतम ऋषि इंटर कॉलेज ने विजेता और एमडी जैन इंटर कॉलेज ने उपविजेता होने का गौरव हासिल किया।
बालिका वर्ग अंडर-19 प्रतियोगिता का फाइनल अतर सिंह इंटर कालेज और रत्न मुनि जैन इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें अतर सिंह इंटर कॉलेज ने बाजी मारी। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में गौतम ऋषि इंटर कॉलेज को जीत हासिल हुई। एसपीजी इंटर कॉलेज उपविजेता घोषित किया। निर्णायक की भूमिका विपिन अग्रवाल, दीपक बघेल ने निभाई। पुरस्कार वितरण सह-जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मेंद्र शर्मा ने किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. अनिल वशिष्ठ, संयोजक प्रधानाचार्य योगेश गौतम, अखिल कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इस दौरान सीपी सिंह, सोमदेव सारस्वत, वीरेंद्र वर्मा, संजय नेहरू, पंकज शर्मा, रीनेश मित्तल, अशोक बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टेबल टेनिस में आगरा का कब्जा
आगरा। हॉलमैन इंस्टीट्यूट में गुरुवार को हुई मंडलीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने फीरोजाबाद को संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हॉलमैल इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य डा. बी मैक्सन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले जनपदीय मुकाबले खेले गए, इनमें अंडर-14 बालक वर्ग में राधा बल्लभ इंटर कॉलेज विजेता और एमडी जैन इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। बालक अंडर-19 के मुकाबलों में एमडी जैन विजेता और राधा बल्लभ की टीम उपविजेता रही। इसके बाद अंडर-14 के मंडलीय मुकाबलों में आगरा और फीरोजाबाद के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबले में आगरा ने फीरोजाबाद को पराजित कर दिया। अंडर-19 में विपक्षी टीम न होने के चलते आगरा को विजेता घोषित किया गया। बालिका वर्ग में सिर्फ मैनपुरी की टीम ने प्रतिभाग किया, इसलिए उसे विजेता करार दिया गया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव डा. अनिल वाशिष्ठ ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस दौरान वीरेंद्र वर्मा, पंकज शर्मा, रीनेश मित्तल, सौरभ गुप्ता, एनके बिंदु आदि मौजूद रहे।
-

वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता 15 को
आगरा। जनपदीय एवं मंडलीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 15 अक्टूबर को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग हाल में होगी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कमल अरोरा और चंद्रा बालिका कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या उमा मंगला के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी प्रधानाचार्य से सत्यापित आयु प्रमाण पत्र लेकर प्रतियोगिता स्थल पर सुबह 8 बजे पहुंच जाएंगे। प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से और मंडलीय प्रतियोगिता 11 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें