एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कोहरे-बादलों के मेलजोल से 8 डिग्री लुढ़का पारा

Agra Updated Sun, 22 Dec 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। कोहरे-बादलों का मेलजोल गलन भरी सर्दी लेकर आया। शनिवार को अचानक सख्त हुए मौसम के तेवर ने सूबे के सबसे ठंडे शहरों के रिकार्ड में आगरा को दूसरे पायदान पर ला खड़ा किया। एकाएक आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़के अधिकतम तापमान में हवाएं नश्तर की तरह से चुभती रहीं। सूर्यदेव को कोहरे की चादर ने झांकने तक नहीं दिया। जबकि अलीगढ़ सबसे ठंडा रहा, जहां दिन में पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह घने कोहरे की चादर लेकर आई। दोपहर तक सूर्यदेव बादलों और कोहरे से झांक तक नहीं सके। शाम को मौसम और बेदर्द हो गया। शाम 5 से 6 बजे के बीच आर्द्रता और कोहरे के चलते पानी की सर्द बूंदें गिरीं। ज्यादातर अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। शनिवार को दिन में पारा भी आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। यह 10.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन तक कोहरे और बादलों को मेलजोल रहेगा। दिन का तापमान लुढ़क चुका है, अब न्यूनतम तापमान की बारी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ियों पर भारी बर्फबारी हो चुकी है। ऐसे में मैदानी इलाकों में अगले दो दिन में गलन और सर्द हवाओं की चुभन शुरू हो सकती है। सुबह के समय दृश्यता कम ही रहेगी।
विज्ञापन



दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 16.4 10.9

सूबे में ठंड
अलीगढ़ 15.8 डिग्री
आगरा 16.4 डिग्री
बरेली 18 डिग्री
मेरठ 19.1 डिग्री
लखनऊ 22.8 डिग्री

अब पड़ेगा ‘पाला’, बचाएं आलू
आगरा। कृषि रक्षा सहायक अधिकारी ऊदल सिंह के मुताबिक आलू बेल्ट में फसल पर आर्द्रता बढ़ने पर पछैती झुलसा लगने की आशंका होती है, जिसमें पत्तों पर स्पॉट पड़ने लगते हैं। इसलिए बचाव के लिए कीटनाशकों का स्प्रे करें। आलू को पाले से बचाने के लिए सिंचाई कर दें और मेड़ पर धुआं कर दें। इससे पाला लगने की आशंका कम रहेगी। आने वाले दिनों में तापमान एकदम नीचे जाएगा। सरसों की फसल में ऐसे मौसम में माहू लगने की आशंका है। इस पर कीटनाशकों का स्प्रे करें।


मौसम के तेवर देख याद आए शेल्टर होम
आगरा। मौसम के तेवर दिन प्रतिदिन सख्त हो जा रहे हैं। शहर के गरीब, बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सड़कों पर जीवन यापन करने वाले लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम ने 14 शेल्टर होम का निर्माण किया था। अपर नगर आयुक्त केपी त्रिपाठी ने खंदारी, वाटर वर्क्स, पीर कल्याणी लोहामंडी सहित कई शेल्टर होम का निरीक्षण किया। खंदारी में शेल्टर होम का बोर्ड गायब था। वाटर वर्क्स में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। पीर कल्याणी में पानी की किल्लत मिली। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नगर निगम की कार्यप्रणाली का आलम यह रहा कि अपर नगर आयुक्त निरीक्षण पर निकले थे तो दूसरी ओर गधा पाड़ा में स्थित शेल्टर होम पर ताला लटक रहा था। नगर निगम शहर में तकरीबन 40 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करता है। शनिवार से जिला अस्पताल, पुरानी इमरजेंसी, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, आगरा फोर्ट स्टेशन, राजा मंडी स्टेशन, ईदगाह बस स्टैंड, बिजलीघर बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पर अलाव जलाने को प्रतिदिन 40 किलोग्राम लकड़ी की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें