एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

साक्षी के उपचार में सीनियर रेजीडेंट ने बरती लापरवाही

Agra Updated Thu, 03 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। साक्षी की मौत को लेकर चल रही जांच में एक सीनियर रेजीडेंट की लापरवाही सामने आई है। पता चला है कि ड्यूटी के दौरान वह गैर हाजिर था, ऐसे में साक्षी का इलाज प्रभावित हुआ। कमेटी की प्रारंभिक जांच में इसके साक्ष्य मिले हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि 27 जून को बाल रोग विभाग में छीपीटोला की 12 वर्षीय बालिका साक्षी की मौत हो गई थी। परिजनों ने आक्सीजन सिलेंडर खत्म होने और चिकित्सकाें पर लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की जांच कर रही टीम को शुरूआती चरण में एक सीनियर रेजीडेंट की लापरवाही नजर आई है। कर्मचारियों और चिकित्सकों से पूछताछ में इसका पता चला है। सूत्र बताते हैं कि जिस वक्त साक्षी ने दम तोड़ा उस वक्त सीनियर रेजीडेंट की ड्यूटी थी, लेकिन वह वार्ड से गायब था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें