एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गोवा-चेन्नई से सीधे जुड़ेगा आगरा

Agra Updated Fri, 18 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। आने वाले पर्यटन सीजन में ताजनगरी को देश के दूसरे शहरों से उड़ान के जरिए जोड़ने की कवायद अगले महीने रूप ले सकती है। गुरुवार को सांसद रामशंकर कठेरिया के नेतृत्व में गए उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने आगरा को गोवा, चेन्नई और हैदराबाद से सीधे जोड़ने का आश्वासन दिया है। अगले महीने एयरलाइंस आपरेटरों के साथ बैठक में रूट तय किया जाएगा।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों ने मांग की कि सिविल टर्मिनल के लिए 55 एकड़ जमीन राज्य सरकार से वार्ता कर जल्द ली जाए और टर्मिनल का काम जल्द शुरू कराया जाए। आगरा के लिए चल रही साप्ताहिक उड़ानों को अक्तूबर से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन में नियमित किया जाए। उड्डयन मंत्रालय के संयुक्त सचिव और एएसआई के चेयरमैन आलोक सिन्हा ने उद्यमियों से कहा कि एयरलाइंस घाटे में चल रही है। ऐसे में आगरा के पर्यटन उद्यमी नई उड़ानों के लिए पैकेज बनाकर लाएं, जिन्हें अगले महीने आपरेटरों के साथ होने वाली बैठक में बताया जाए।
प्रतिनिधिमंडल में नेशनल चेंबर अध्यक्ष अतुल गुप्ता, आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चेंबर अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल, अशोक जैन, टूरिज्म गिल्ड के महातम सिंह, एडीएफ के केसी जैन, होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश वाधवा, उपाध्यक्ष शांति स्वरूप, अवनीश शिरोमणि, नवीन जैन, योगेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें