आगरा। देशभक्ति के तरानों पर थिरकने के लिए डांस के दीवाने बेताब हैं। इंतजार है तो बस 19 जुलाई को सूरसदन में होने वाले महामुकाबले का। अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम शृंखला में ‘डांस आगरा डांस’ के लिए गुरुवार को ऑडिशन के बाद के फाइनलिस्ट चुन लिए गए। शनिवार को इनके बीच महामुकाबला होगा। डांस का सरताज चुनने के लिए निर्णायक के रूप में डांस इंडिया डांस फेम प्रिंस गुप्ता वहां मौजूद रहेंगे।
पिनकॉर्न ग्रुप द्वारा प्रस्तुत और दीक्षा हाउंसिंग ग्रुप एसोसिएशन व नील फ्लोरेंस के सहयोग से आयोजित हो रहे कार्यक्रम शृंखला की अगली कड़ी डांस आगरा डांस का ऑडिशन 14 से 17 जुलाई तक अशोक कॉसमॉस मॉल में चला। गुरुवार को सेमीफाइनल के बाद जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में सात-सात प्रतिभागियों व पांच डांस ग्रुप ने फाइनल में जगह बनाई है। शनिवार को सूरसदन में शाम सात बजे से महामुकाबला शुरू होगा। इससे पहले प्रतियोगिता के फाइनलिस्ट का चयन निर्मला सरीन, हर्षिता मिश्रा और ममता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में आरजीपीजी ग्रुप, आगरा कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसिएशन, आउटडोर पार्टनर गिम्मिक, हास्पिटलिटी पार्टनर द ग्रांड इम्पीरियल, इलेक्ट्रानिक मीडिया पार्टर इन-मून टीवी, 92.7 बिग एफएम व अशोक ग्रुप व अर्पित वीडियो सहयोगी हैं।
जूनियर वर्ग के फाइनलिस्ट
अमित चौहान, देवधर शर्मा, संजय शर्मा, बीपी सिंह, राजकुमार कमलेश, गजेन्द्र मल्होत्रा, दीपक श्रीवास्तव
सीनियर वर्ग के फाइनलिस्ट
सुरेश चंद्र, यशवंत सिंह, भगवान सिंह, प्रदीप कुमार, मुरारी लाल, भायंकर सिंह, मुन्नालाल
ग्रुप डांस
आशीष डांस ग्रुप, फंकी ब्यॉयज, ड्रीम टीम, बी स्वामी, आरआरआर डांस ग्रुप।
यहां मिलेंगे नि:शुल्क पास
अमर उजाला कार्यालय, सिकंदरा रोड।
अमर उजाला सिटी ऑफिस, धूलियागंज।
आहार रेस्टोरेंट, संजय प्लेस।
पिछले वर्ष का सरताज बिखेर रहा मुंबई में चमक
डांस आगरा डांस में पिछले वर्ष सीनियर वर्ग का विजेता ‘वायरस’ इन दिनों मुंबई में चमक बिखेर रहा है। छुट्टियां बिताने घर आए वायरस ने बताया कि वह इस समय बूगी-बूगी शो को कोरियोग्राफ कर रहे हैं। उन्होंने अपनी का सफलता का श्रेय डांस आगरा डांस को दिया। पिछले वर्ष कार्यक्रम के दौरान वायरस की प्रस्तुति देखकर निर्णायक इंडियाज गॉट टैलेंट फेम श्रीकांत अहीरे बेहद प्रभावित हुए थे। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान ही उसे मुंबई आमंत्रित किया और साथ ले गए। इन दिनों वह मुंबई में श्रीकांत के साथ ही बूगी-बूगी शो कोरियोग्राफ कर रहे हैं।