एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की यूपी में बेकद्री

Agra Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। हाल ही में ग्लास्गो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में तमाम खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया। जब खिलाड़ी देश लौटे तो इसका श्रेय लेने के लिए राज्यों में होड़ सी मच गई। लेकिन इसमें यूपी की भागेदारी कुछ खास नहीं रही। वजह साफ है, प्रदेश में खिलाड़ियों की कद्र ही नहीं है। शायद यही कारण है कि आगरा के निशानेबाज नितिन ने सुविधाएं न मिलने पर अपना पंजीकरण राजस्थान से करवा लिया। अजमेर में हुई ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन कमला नगर स्थित प्रतीक एंक्लेव के निवासी हैं। उनके पिता दिलीप जैन व्यवसायी हैं। पांच भाईयों में छोटे नितिन ने सेंट जोंस कालेज से बीएससी की लेकिन उनका दिल तो शूटिंग में रमा था। नितिन ने किराए पर राइफल लेकर निशानेबाजी सीखी। नितिन ने बताया कि वह तीन प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके हैं। नितिन की चाहत राष्ट्रमंडल, एशियन गेम्स और ओलंपिक में पदक जीतना है।
नहीं की स्थानीय एसोसिएशन ने मदद
नितिन ने बताया कि जिला स्तरीय एसोसिएशन ने उनकी मदद नहीं की। छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं के लिए भी रुपये लिए जाते थे। कई बार प्रदेश स्तरीय लोगों से संपर्क किया गया, लेकिन सबने खिल्ली ही उड़ाई।
विज्ञापन


डिफेंस के लिए दिया ट्रायल
नितिन ने डिफेंस के लिए बी ट्रायल दिया है। इस ट्रायल के लिए उन्हें अपने हाथ पर गुदे टेटू का भी आपरेशन कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि ट्रायल आठ जुलाई को नासिक में हुआ था। उन्होंने का कहा कि तैयारी के लिए बेहद संयमित जीवन जीना होता है।

कब जीती चैंपियनशिप
- वर्ष 2013, में यूपी स्टेट लेवल की दिल्ली में हुई 10 मीटर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
- वर्ष 2014 में जयपुर में आयोजित 10 मीटर प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल
- मार्च, 2014 में ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक

राज्यवर्धन सिंह राठौर बने प्रेरणा
उन्होंने कहा कि राज्यवर्धन सिंह राठौर उनकी प्रेरणा हैं। वह उनसे कई बार मिलकर टिप्स भी ले चुके हैं। वह उन्हीं की तरह देश का नाम रोशन करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें