एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राधे का नाम अनमोल-बोलो राधे-राधे....

Agra Updated Wed, 03 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। राधा अष्टमी का पर्व मंगलवार को शहरभर में धूमधाम से मनाया गया। कहीं छप्पन भोग का आयोजन हुआ तो कहीं भजनों की बयार बहती रही। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर, शहजादी मंडी में राधा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे से ही मंदिर में भजन-कीर्तन शुरू हो गया। ...राधे का नाम अनमोल-बोलो राधे-राधे भजन पर श्रद्धालु झूमने लगे। राधा जी का जन्म होते ही श्रीराधा रानी को पंचामृत से स्नान कराया गया। राधारानी की आरती की। जयपुर हाऊस, टीचर्स कॉलोनी में चैतन्य महाप्रभु मंदिर में शाम पांच बजे छप्पन भोग का आयोजन किया गया। श्रीराधे चैतन्य महाप्रभु सेवा समिति के कार्यक्रम में भजनों का आयोजन हुआ। इस दौरान सुनीता बंसल, अंजनी गोयल, अजय गोयल ने व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया की पत्नी मृद़ला कठेरिया ने किया, वहीं वृंदावन से आई पंडित योगेश शर्मा की भजन मंडली ने प्रस्तुति दी। जब से तू मिला सांवरे मेरी किस्मत बदल गई, जहां देखूं तुझे सांवरियां वहां तुझे पाऊं पर भक्त झूम उठे। वहीं कैला देवी सत्संग मंडल मंदिर, गुदड़ी मंसूर खां में राधा अष्टमी मनाई गई। महंत योगेश ने मां का श्रृंगार किया। आशू गुप्ता, मनोज अग्रवाल, राधेालाल, आशा अग्रवाल रहे। राधा-कृष्ण मंदिर, लायर्स कॉलोनी में मंदिर महंत रघुपति शास्त्री ने मां के जन्म दिवस पर पंचामृत का स्नान कराया। राधा-कृष्ण मंदिर नेहरू नगर में कॉलोनी की महिलाओं ने मंदिर में पूजा-पाठ कर भजन सुनाया। पुष्पांजलि एंजेलिका कॉन्वेंट स्कूल में राधारानी का जन्मोत्सव मनाया गया।
राधाष्टमी पर अंबा यज्ञ का आयोजन
आगरा। राधा अष्टमी पर श्री महालक्ष्मी मंदिर, बलकेश्वर में आचार्य सत्य नारायण शास्त्री के नेतृत्व में 11 विद्वानों ने अंबा यज्ञ एवं पीठ का पूजन किया। आचार्य ने बताया कि हजारों महापुण्य का जब उदय होता है तब मनुष्य भगवान की शरण में जाता है। यज्ञ नारायण का मात्र दर्शन करने से सारे वायु मंडल की शुद्धि होती है एवं यज्ञ की परिक्रमा करने से विशेष महत्व होता है। राधा ही महालक्ष्मी हैं। महालक्ष्मी संसार की शुद्धि करती हैं और वही दुर्गा के रूप में आती हैं। महाप्रलय में दुर्गा काली का रूप रखती हैं। भव्य फूल बंगला सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें