एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रिटायर्ड फायर कर्मी की गला घोंटकर हत्या

Agra Updated Wed, 10 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। जगदीशपुरा के बेर का नगला में रिटायर्ड फायरकर्मी गुलाब मोहम्मद की बेरहमी से गला घोटकर हत्या कर दी गई। वह मंगलवार सुबह से लापता थे और रात को उनकी लाश पुश्तैनी घर की किचिन में पड़ी मिली। हत्या से पहले उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था, ताकि वह शोर नहीं मचा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब मोहम्मद (65) बेर का नगला में दूसरी पत्नी शाहीन और बेटी सीमा के साथ रहते थे। गुलाब के बेटे इमरान खान ने बताया कि शाम को मां शाहीन ने फोन पर बताया कि उसके पिता सुबह से लापता है। इमरान ने पिता की तलाश शुरू कर दी। नगला बेर में ही मस्जिद वाली गली में गुलाब मोहम्मद का पुश्तैनी घर है। काफी समय से इस मकान पर ताला लगा रहता है। मंगलवार को यहां पर ताला नहीं लगा था, जिससे पड़ोसियों को शक हुआ। रात करीब दस बजे इमरान यहां पहुंचा और वह बस्ती के लोगों के साथ अंदर मकान में गया। उसने किचिन का दरवाजा खोला तो गुलाब की लाश पड़ी हुई थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद गले और मुंह पर रस्सी बांधकर खींच दी गई थी। चेहरे पर भी चोट के निशान थे, जिनसे प्रतीत हो रहा था कि उसेे जमीन पर पटका भी गया। रस्सी खींचने के दबाव से उसकी आंखें भी बाहर आ गई थी। सूचना पर सीओ लोहामंडी शैलेष कुमार पांडेय सहित जगदीशपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि गुलाब की दो शादियां हुईं थीं। पहली पत्नी नफीसा बेगम की लगभग बीस साल पहले मौत हो गई थी। उनसे दो बेटे हैं। इनमें छोटा इमरान और बड़ा सलीम खां है। दोनों अपने परिवार के साथ सेक्टर 11 स्थित घर में रहते हैं। पत्नी शाहीन और बेटे इमरान से पूछताछ कर रहे हैं। हत्या के पीछे क्या वजह हो सकती है। इसके बारे में पता किया जा रहा है।
सुबह घर से निकले थे गुलाब मोहम्मद
परिवारीजनों ने बताया कि गुलाब को सुबह 10:30 बजे घर से निकलते हुए देखा गया था। कुछ लोग मकान देखने आए थे। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मकान की खरीद फरोख्त या प्रापर्टी से जुड़ा कोई विवाद तो घटना की वजह नहीं है।
विज्ञापन

बेटी सीमा नहीं आई सामने
पुलिस का कहना है कि शाम को गुलाब को तलाशने के समय सीमा मौजूद थी। बाद में अचानक वह घर से चली गई। उसे काफी जगह तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस उसके बारे में भी जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें