एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाह में घर में घुसकर युवक को गोली मारी

Agra Updated Thu, 18 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बाह। अशोक नगर में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में हुई पंचायत में समझौते से इनकार के बाद दबंगों ने घर में घुसकर युवक को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में सीएचसी से आगरा रेफर कर दिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक नगर के कालीचरन शर्मा का एक माह पहले गाड़ी खड़ी करने को लेकर पड़ोसियोें से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। कालीचरन ने मामले में बाह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में मंगलवार को पंचायत हुई। इसमें कालीचरन ने समझौते से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद से ही पड़ोसी उसे धमकी दे रहे थे। बुधवार शाम को पड़ोसियोें ने घर में घुसकर उसे गोली मार दी। गोली कंधे में लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी बाह में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।


एत्मादपुर में किसान को गोली मारी
एत्मादपुर। गढ़ी जस्सा में तीन हमलावरों ने शौच को गए किसान को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान को नवलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गढ़ी जस्सा निवासी सुरेंद्र सिंह (40) पुत्र कमल सिंह किसान हैं। बुधवार रात साढ़े नौ बजे वह खेत में शौच को जा रहे थे। गांव के ही गंभीर सिंह के ट्यूबवेल के पास पहले से मौजूद तीन हमलावरों ने उसे पकड़ लिया। मारपीट के बाद उसके पेट में गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। चीख पुकार सुनकर पास के खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में नवलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें