गाजियाबाद। एली फार्मास्यूटिकल्स ने यहां शनिवार को मेलाज अल्ट्रा फेयरनेस क्रीम लांच की। कंपनी अधिकारियों ने फेयरनेस क्रीम की खूबियां और इसे बनाने में प्रयोग होने वाले प्राकृतिक तत्वों की जानकारी दी। मालीवाड़ा चौराहा स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में कंपनी के फाउंडर अध्यक्ष डॉ. एम आलम के साथ दिलशाद आलम खान, परवेज आलम खान, नौमन खान व अवधेश माहेश्वरी ने क्रीम को लांच करते वक्त इसकी खूबियां बताईं। क्रीम को बनाने के लिए आडू, पपीता, टमाटर, मुलैठी और केसर का इस्तेमाल किया गया है। इन प्राकृतिक तत्वों से आप अपने चेहरे की खोई चमक वापस पा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से सूर्य की हानिकारक किरणें नुकसान नहीं पहुंचातीं। क्रीम को काफी रिसर्च के बाद मार्केट में लाया गया है।
और पढ़ें