एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर की फायरिंग

Agra Updated Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

आगरा। शाहगंज के पथौली में गुरुवार की रात को बंजारों के तंबुओं में गांव के कुछ युवकों ने हमला किया। आरोप है कि तीन युवतियों को खेतों में खींचकर बदसलूकी की गई। बाइक फूंक दी। ग्रामीणों ने बंजारों पर पशु चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई की। उधर शाहगंज में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध जताने पर पूरे परिवार को पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला : 1
पथौली में रेलवे लाइन के पास बड़ी संख्या में बंजारे परिवार के साथ तंबू लगाकर रुके हुए थे। वे पशुओं को भी लाए थे। गुरुवार देर रात कुछ युवक तंबुओं में घुस आए। उनके पास असलहे भी थे। उन्होंने तीन युवतियों को दबोच लिया। खेतों में ले जाकर बदसलूकी की। बंजारों ने चीखपुकार पर छेड़खानी करने आए युवकों को पीट कर भगा दिया। बंजारों ने बताया कि इसके बाद युवक दो दर्जन हथियारबंद ग्रामीणों को लेकर आ गए। उनपर हमला किया और गोलियां भी चलाईं। एक बाइक फूंक दी। सूचना पर एएसपी शैलेश पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि मामला छेड़खानी का है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी। शांति भंग में कार्रवाई की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंजारे पशु चोरी करते हैं। इसी को लेकर कहासुनी और मारपीट हुई।
मामला : 2
शाहगंज क्षेत्र के मनोज (परिवर्तित नाम) की तकरीबन 15 साल की नातिन सुबह सात बजे स्कूल जा रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने रोक लिया। उसके साथ छेड़खानी की। जब छात्रा के परिवारीजनों ने इसकी शिकायत युवक के घरवालों से की तो मनोज और उनके दो बेटों को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। चार लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें