एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मामूली बारिश से ट्रैक पर भरा पानी

Aligarh Updated Thu, 29 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अलीगढ़ (ब्यूरो)। 25वीं नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रैक निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। मंगलवार रात बारिश होने के बाद ट्रैक पर कुछ जगह मामूली जलभराव हो गया। हाल ही डाली गई मिट्टी गिली हो गई, जिसके कारण बुधवार को कार्य का लोड और बढ़ गया। टेक्निकल टीम की मानें तो अभी तक ट्रैक का 60 से 70 प्रतिशत काम हुआ है। गुरुवार शाम तक शेष कार्य पूरा होने की आशंका है। इस बीच बारिश होती है तो स्थिति हाथ से बाहर निकल सकती है। इधर, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव पीके शर्मा के निर्देश के बाद डिस्कस सेक्टर, लांग जंप पिट, शॉटपुट सेक्टर आदि का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके निर्माण में अंतरराष्ट्रीय मानक का ध्यान रखा जा रहा है। गुरुवार तक मेरठ से सर्टिफाइड इक्यूपमेंट भी पहुंचने वाला है। खेल विभाग एवं संघ के अलावा अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी भी इंतजाम दुरुस्त करने को लेकर स्टेडियम में जमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें